फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   nitin naveen says parties talking about constitution and democracy have harmed democratic institutions most

नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला: बोले- लोकतंत्र की दुहाई देने वालों ने ही पहुंचाया संस्थाओं को सबसे अधिक नुकसान

Sat, 24 Oct 2026 08:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Oct 2026 08:02 PM IST
सार

संविधान और लोकतंत्र की बात करने वाले विपक्षी दलों पर नितिन नवीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं दलों के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण और घुसपैठियों को संरक्षण देने के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष को घेरा, क्या कहा? पढ़िए रिपोर्ट। 

विज्ञापन
nitin naveen says parties talking about constitution and democracy have harmed democratic institutions most
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर फिर से सत्ता में लौटने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुटने और पंचायत से संसद तक पार्टी का परचम लहराने का लक्ष्य सौंपा। रांची में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में तय किए गए मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना और राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर संगठन और जनता के हित में काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


विपक्ष पर हमला बोलते हुए नितिन नवीन ने कहा कि जो दल आज संविधान और लोकतंत्र की बातें कर रहे हैं, उनके कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले विरोधी दलों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कितने दावे और आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को आम नागरिकों के मताधिकार की चिंता करने के बजाय घुसपैठियों को संरक्षण देने की अधिक चिंता रहती है।
विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना और भर्ती घोटाले के खिलाफ जंग
नितिन नवीन ने झारखंड में युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भर्ती घोटालों और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को केवल चुनाव तक सीमित नहीं रखा जा सकता। कार्यकर्ताओं को स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार और राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ मंडल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संघर्ष जारी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड मेरी जन्मभूमि
नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड मेरी जन्मभूमि है और उनकी शिक्षा का बड़ा समय इसी धरती पर बीता है। ऐसे में इस धरती पर किसी कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए घर आने जैसा है। संयुक्त बिहार के समय से ही झारखंड क्षेत्र भाजपा के लिए मजबूत गढ़ रहा है। यहां के कार्यकर्ताओं में संघर्ष करने की अपार क्षमता है। जिस दिन कार्यकर्ता पूरी ताकत से कमर कस लेंगे, उस दिन राज्य में भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

संगठन की ताकत और बिहार-बंगाल से प्रेरणा
नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल और बिहार के संघर्षों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया और भारी कीमत चुकाई। कई कार्यकर्ताओं ने अपने परिवार तथा सम्मान तक को खो दिया, लेकिन वे संकल्प से पीछे नहीं हटे। इसी प्रकार बिहार में भी पार्टी ने अपने संघर्ष के बल पर स्थिति को मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें: झारखंड: रांची में नितिन नवीन ने बजाया मांदर, आदिवासी कलाकारों के बीच पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आयुष्मान भारत की शुरुआत भी झारखंड से ही
उन्होंने जनजातीय समाज के गौरव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने याद दिलाया कि आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत भी झारखंड की धरती से ही हुई थी। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे और सातों दिन जनता की सेवा में लगे रहते हैं, यही पार्टी की ताकत है।


राज्य सरकार की विफलताओं पर साधा निशाना
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं की तुलना हनुमान से करते हुए कहा कि वे पार्टी की असली ताकत हैं। उन्हें राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से केंद्र सरकार गरीबों और गांवों के विकास के लिए काम कर रही है, जबकि झारखंड की वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। राज्य सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और भर्ती घोटालों से अभ्यर्थियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य में विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तथा उर्वरकों की खुले बाजार में बिक्री हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की विफलताओं के अंतर को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed