{"_id":"69be79387f69946fc90ab489","slug":"10-day-congress-training-camp-in-chaibasa-rahul-gandhi-to-attend-on-march-31-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4074557-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, चाईबासा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, चाईबासा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी होंगे शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड और उड़ीसा के जिला अध्यक्षों के लिए चाईबासा में 22 से 31 मार्च तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में संगठन की मजबूती, नेतृत्व विकास और जमीनी मुद्दों पर फोकस किया जाएगा।
प्रेस कांग्रेस करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा देशभर में चयनित जिला अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड और उड़ीसा के नवचयनित जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चाईबासा स्थित टीआरटीसी में 22 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के अंतिम दिन 31 मार्च को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में दी जानकारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास, संगठनात्मक ढांचे और उसकी बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पढ़ें- Jharkhand: रामनवमी से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट, डीजीपी तदाशा मिश्रा ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान संगठन विस्तार, आम जनता की जमीनी समस्याओं तक पहुंचने और उनके समाधान के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। शिविर के दौरान दो दिनों का फील्ड विजिट भी रखा गया है, जिसमें जिला अध्यक्ष क्षेत्र में जाकर आम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।
कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
इस प्रशिक्षण शिविर में उड़ीसा के 35 और झारखंड के 25 जिला अध्यक्ष भाग लेंगे। इसके अलावा उड़ीसा प्रभारी अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास, सांसद शशिकांत सेंथिल, सह प्रभारी जट्टी कुसुम कुमार, मयूर जयकुमार, झारखंड प्रभारी के. राजू, सीरीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। शिविर के विभिन्न सत्रों में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, बंधु तिर्की सहित अन्य नेता प्रशिक्षण देंगे। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, अभिलाष साहू और राजन वर्मा भी उपस्थित रहे।
Trending Videos