{"_id":"69cd286055493a2f6c03ddb1","slug":"jmm-s-hi-tech-state-office-built-at-cost-of-crores-is-ready-inaugurated-soon-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: करोड़ों की लागत से बना झामुमो का हाईटेक प्रदेश कार्यालय तैयार, जल्द होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: करोड़ों की लागत से बना झामुमो का हाईटेक प्रदेश कार्यालय तैयार, जल्द होगा शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: रांची के बरियातू स्थित हिलव्यू क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा का नया अत्याधुनिक चार मंजिला प्रदेश कार्यालय बनकर तैयार हो गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सूत्रों के मुताबिक, असम चुनाव के बाद इसके औपचारिक उद्घाटन की योजना है।
झामुमो का नया कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड की प्रमुख राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का अत्याधुनिक प्रदेश कार्यालय अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। राजधानी रांची के बरियातू स्थित हिलव्यू क्षेत्र में निर्मित यह चार मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और जल्द ही इसके शुभारंभ की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos
हाईटेक बनाया गया है कार्यालय
करोड़ों रुपये की लागत से बने इस नए कार्यालय को बदलते समय और तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाईटेक बनाया गया है। भवन में सुव्यवस्थित कार्यालय कक्ष, आधुनिक सभाकक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल और पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा सभी तल्लों पर उच्च गुणवत्ता के टाइल्स और मार्बल, लिफ्ट, तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत करने में जुटी झामुमो
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो अब क्षेत्रीय राजनीति से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने पहली बार झारखंड से बाहर असम में अपने दम पर 19 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि, संपत्ति कर संग्रह 100 करोड़ के पार
असम चुनाव के किया जाएगा विधिवत उद्घाटन
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन खुद चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और विभिन्न सभाओं में भाग ले रहे हैं। वहीं, पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, असम चुनाव के परिणाम के बाद रांची स्थित इस अत्याधुनिक प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा, जिसे झामुमो के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन