{"_id":"69d86f410272fa8fc80d639a","slug":"a-minor-student-at-a-residential-school-in-chatra-becomes-pregnant-a-teacher-is-accused-and-villagers-create-a-ruckus-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4147185-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर, नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, शिक्षक पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर, नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, शिक्षक पर गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
चतरा जिले के हंटरगंज स्थित आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा ने पूछताछ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक आवासीय विद्यालय में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का आरोप खुद स्कूल के शिक्षक पर लगा है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। आरोपी स्कूल का प्रधानाध्यापक है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस और प्रशासन मौके पर
मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख थाना प्रभारी प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित छात्रा और आरोपी प्रधानाध्यापक को थाने ले आए। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त (DC) कीर्ति श्री जी के निर्देश पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार और एसडीओ जहुर आलम सहित कई वरीय अधिकारी जांच के लिए हंटरगंज पहुंचे।
छुट्टी पर घर जाने के बाद हुआ खुलासा
परिजनों के अनुसार, मामला तब सामने आया जब छात्रा बुधवार को स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची थी। छात्रा के शारीरिक बदलाव को देखकर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की, तो मासूम ने आपबीती सुनाई और गर्भवती होने की बात बताई। इस खुलासे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, बीडीओ निखिल गौरव, और महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।
दोषी को फांसी देने की मांग
जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन ऐसी घिनौनी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की है कि ऐसे "हवशी दरिंदे" को फांसी की सजा दी जाए। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि आवासीय विद्यालय में पिछड़ी जाति की बच्चियां पढ़ती हैं, लेकिन वहां न तो कोई महिला शिक्षिका है, न महिला रसोइया और न ही महिला गार्ड। ग्रामीणों ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने और चारदीवारी को सुरक्षित करने की मांग की है।
पढ़ें: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी
प्रशासन की कार्रवाई: आरोपी प्रधानाध्यापक डिटेन
जांच करने पहुंचे अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने बताया कि बच्ची ने प्रधानाध्यापक पर ही अनैतिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत कल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में बयान दर्ज होंगे। जांच के बाद दोषी पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" फिलहाल, आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, पीड़ित परिवार और ग्रामीण थाने के बाहर जुटे हुए हैं और आरोपी को तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने व कड़ी सजा देने की मांग पर अड़े हैं। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
Trending Videos