{"_id":"6ab9fecea3097bcc1c0557c9","slug":"coal-laden-trailer-collides-with-roadside-hyva-truck-driver-dies-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4773815-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में सड़क किनारे खड़े हाइवा से भिड़ा कोयला लदा ट्रेलर: चालक की मौत, उपचालक गंभीर; 20 लाख मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में सड़क किनारे खड़े हाइवा से भिड़ा कोयला लदा ट्रेलर: चालक की मौत, उपचालक गंभीर; 20 लाख मुआवजे की मांग
Mon, 28 Sep 2026 11:56 AM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:56 AM IST
सार
चतरा के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर मुरवे स्टेडियम के पास सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन हाइवा से कोयला लदा ट्रेलर टकरा गया। हादसे में 28 वर्षीय चालक धीरंजन साव की मौत हो गई, जबकि उपचालक घायल है। परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर मुरवे स्टेडियम के समीप देर रात सड़क किनारे ब्रेकडाउन हालत में खड़े हाइवा से कोयला लदा ट्रेलर टकरा गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बड़कागांव के सीकरी निवासी 28 वर्षीय धीरंजन साव के रूप में हुई है। घायल उपचालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है।
हाइवा से टक्कर के बाद ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान मुरवे स्टेडियम के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक उसमें फंस गया।सूचना मिलने पर सिमरिया पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। चालक को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया, लेकिन गैस खत्म होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
परिजनों ने मांगा 20 लाख रुपये मुआवजा
हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। उन्होंने सड़क जाम नहीं किया, लेकिन शव को सड़क किनारे रखकर मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और अंचल अधिकारी गौरव कुमार मौजूद हैं। अधिकारी ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झारखंड में एसआईआर के बाद पहला उपचुनाव: गिरिडीह में कितना बदलेगा चुनावी गणित? सुदिव्य सोनू के निधन से सीट खाली
जमशेदपुर हादसे के बाद जारी निर्देशों पर उठे सवाल
सिमरिया की घटना ऐसे समय हुई है, जब जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे के बाद सड़क किनारे ब्रेकडाउन वाहनों को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए थे। मरीन ड्राइव में सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद परिवहन विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग रोकने और ब्रेकडाउन वाहनों के मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सिमरिया में सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन हाइवा से हुई दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।