{"_id":"6aa12d6152d6843f10040be4","slug":"deoghar-brown-sugar-smuggling-seven-arrested-mohanpur-police-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 17.05 ग्राम नशीला पदार्थ और 1.05 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 17.05 ग्राम नशीला पदार्थ और 1.05 लाख रुपये बरामद
Wed, 09 Sep 2026 03:27 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला देवघर/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला देवघर/रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:27 PM IST
सार
देवघर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहनपुर थाना पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जामुनिया यात्री रोड के पास हुई छापेमारी में पुलिस ने 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत तीन से साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवघर के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान के तहत मोहनपुर थाना पुलिस ने जामुनिया यात्री रोड के पास छापेमारी करके सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जब्त की गई ब्राउन शुगर की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन से साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को जामुनिया यात्री रोड के समीप नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए कुछ लोगों के जुटने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार और मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा के नेतृत्व में गठित टीम ने चिह्नित स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर सात संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया और नकद राशि मिली।
विज्ञापन
बंगाल और मधुपुर से होती थी आपूर्ति
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने खुलासा किया कि वे पश्चिम बंगाल और मधुपुर क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खेप मंगवाते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य मोहनपुर, सोनारायठाढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर नशे की आपूर्ति करते थे।
पुलिस ने मामले में हरि मंडल उर्फ हिरन मंडल (50), गोविंद राय (34), राहुल कुमार (22), दीप यादव (21), तेतन मुर्मू (25), रंधीर यादव (30) और विकास कुमार (21) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की छानबीन में लगी है।
ये भी पढ़ें- बिहार: वर्चस्व की आग में झुलसा बेगूसराय, 16 साल के युवक की गोली लगने से मौत; सड़क पर उतरे परिजन
आदतन अपराधियों की जमानत रद्द कराने की तैयारी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपितों में शामिल हरि मंडल पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह इसी साल जनवरी में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस प्रशासन अब पूर्व में जेल जा चुके आदतन अपराधियों की जमानत रद्द कराने के लिए न्यायालय में प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।