सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Health Minister announced medicines will manufactured in state eliminating import from outside

Jharkhand: झारखंड बनेगा ‘मेडिसिन हब’: स्वास्थ्य मंत्री का एलान, राज्य में स्थापित होगा दवा निर्माण उद्योग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में दवा निर्माण उद्योग स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार जल्द ही एएनएम और जीएनएम के 7300 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी।

Jharkhand Health Minister announced medicines will manufactured in state eliminating import from outside
स्वास्थ्य मंत्री को सम्मानित करते लोग
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में जल्द ही दवा निर्माण उद्योग की स्थापना की जाएगी, जिससे राज्य दवा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा। यह घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को रांची के नमकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। यह कार्यक्रम फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी और आरकेडीएफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में फार्मेसी के विद्यार्थी, शिक्षक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Trending Videos


20 साल बाद भी नहीं लगा दवा उद्योग
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आज तक राज्य में एक भी बड़ा दवा निर्माण उद्योग स्थापित नहीं हो पाया है, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सामान्य दवाइयाँ जैसे पैरासिटामोल तक राज्य में नहीं बनतीं और डेक्सट्रोज सलाइन जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री भी बाहर से मंगानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अब इस स्थिति को बदलने का समय आ गया है और राज्य सरकार इस दिशा में ठोस पहल करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को मिलेगा रोजगार
डॉ. अंसारी ने कहा कि दवा निर्माण उद्योग स्थापित होने से न केवल झारखंड में दवाओं का उत्पादन होगा बल्कि फार्मेसी के छात्रों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 123 से अधिक फार्मेसी कॉलेज संचालित हैं और हर वर्ष करीब 7000 छात्र-छात्राएँ फार्मेसी की डिग्री प्राप्त करते हैं। ऐसे में इन युवाओं को राज्य के भीतर ही रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बड़े पैमाने पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में एएनएम और जीएनएम के 7300 से अधिक पदों पर जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: एक अफवाह से गैस के लिए मची अफरातफरी, एजेंसी पर उमड़ी भीड़; प्रशासन ने 22 मजिस्ट्रेट किए तैनात

750 अबुआ दवा स्टोर भी खुलेंगे
डॉ. अंसारी ने बताया कि राज्य में 750 ‘अबुआ दवा स्टोर’ स्थापित किए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों की आवश्यकता होगी। इससे प्रशिक्षित युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा और आम जनता को सस्ती तथा सुलभ दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed