फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand chatra 12 year old girl murder case five minors detained

झारखंड में किशोरी का शव बरामद: आरोप- सुसाइड दिखाने के लिए पेड़ से लटकाया; पांच हिरासत में; पुलिस क्या बोली?

Mon, 19 Oct 2026 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 19 Oct 2026 08:05 AM IST
सार

झारखंड के चतरा जिले में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची के तीन नाबालिग दोस्तों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। आरोप है कि 16 अक्टूबर को सुनसान जगह पर मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
jharkhand chatra 12 year old girl murder case five minors detained
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के तीन नाबालिग दोस्तों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। आरोप है कि मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को एक पेड़ से तौलिये के सहारे लटका दिया गया। मामले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच के दौरान अश्लील वीडियो देखे जाने के साक्ष्य मिले।

विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला था बच्ची का शव

पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव 16 अक्टूबर को चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में पेड़ से लटका मिला था। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला। शुरुआती जांच के दौरान मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री में अश्लील वीडियो देखे जाने के साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने उस नाबालिग लड़के को पकड़ा, जिसका मोबाइल फोन बताया जा रहा है।

विज्ञापन

तीन नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनीमेष नैथानी ने पीटीआई को बताया कि बच्ची के तीन दोस्तों पर पहले दुष्कर्म करने और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो लड़कियों समेत पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एसपी के मुताबिक, हिरासत में ली गई दोनों लड़कियों पर तीनों आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद बच्ची के शव को तौलिये की मदद से पेड़ पर लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिला सुराग

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी लड़कों ने बताया कि वे 16 अक्टूबर को एक सुनसान जगह पर मिले थे और वहां मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे थे। मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों तक पहुंची।

पिता के बयान पर पॉक्सो और बीएनएस के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मृत बच्ची के पिता के बयान के आधार पर 17 अक्टूबर को मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed