पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Family in Palamu was consuming ash at the behest of a tantrik five people died within 10 days

Jharkhand: पलामू में तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था एक परिवार, 10 दिन में पांच लोगों की मौत; हड़कंप

Mon, 29 Jun 2026 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू/रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jun 2026 06:23 PM IST
सार

डॉक्टरों ने यह भी बताया कि प्रारंभिक स्तर पर ड्रॉप्सी जैसी बीमारी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए परिवार द्वारा इस्तेमाल किए गए सरसों तेल समेत अन्य वस्तुओं की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Jharkhand: Family in Palamu was consuming ash at the behest of a tantrik five people died within 10 days
इसी गांव में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीमार होने पर परिवार के लोग नियमित चिकित्सा के बजाय झाड़-फूंक पर भरोसा कर रहे थे और कथित तौर पर ओझा के कहने पर राख का सेवन कर रहे थे। डॉक्टरों को आशंका है कि इसी वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विसरा और अन्य नमूनों की जांच कराई जा रही है। यह मामला पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परिवार के मुखिया कुलदीप महतो की 19 जून को मौत हुई थी। अगले दिन उनकी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य इलाज के साथ-साथ लेस्लीगंज के पूर्णाडीह इलाके में झाड़-फूंक कराने जाते रहे। इसी दौरान कथित तौर पर वे राख का भी सेवन करते रहे। इसके बाद 26 जून को कुलदीप महतो की दूसरी बेटी इंदु कुमारी की मौत हो गई। 28 जून को बहू श्वेता कुमारी और 29 जून को बेटे नकुल महतो की भी इलाज के दौरान रांची स्थित रिम्स में मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें:  झारखंड के आवासीय स्कूल में खाना खाने से सौ से अधिक छात्राएं बीमार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दस दिनों के भीतर परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य, जिनमें कुलदीप महतो की पत्नी लाखो देवी, एक बेटा और एक पोता शामिल हैं, फिलहाल रिम्स में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, सभी मरीजों में शरीर में सूजन आने के बाद हालत तेजी से बिगड़ने की शिकायत सामने आई है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिक्का गांव और पूर्णाडीह पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने उस राख के नमूने एकत्र किए हैं, जिसके सेवन की बात सामने आई है। इसके अलावा परिवार द्वारा उपयोग किए गए खाद्य पदार्थों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के लोगों को कई बार अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे चिकित्सा के साथ झाड़-फूंक का भी सहारा लेते रहे। राख खाने की जानकारी मिलने के बाद उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सभी मृतकों का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed