फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand jpsc jssc protest rahul gandhi congress students reforms

JPSC-JSSC Protest: अभ्यर्थियों के समर्थन में कांग्रेस की एंट्री, छात्रों से मिलने स्टेडियम पहुंचे राजेश ठाकुर

Fri, 07 Aug 2026 07:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 07:28 PM IST
सार

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे अभ्यर्थियों से मिलने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

विज्ञापन
jharkhand jpsc jssc protest rahul gandhi congress students reforms
राजेश ठाकुर के नेतृत्व में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कांग्रेस नेताओं ने यहां धरना दे रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी मांगों की जानकारी ली। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी गुरुवार को आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से फोन पर बातचीत कर उनके आंदोलन और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन किया।

विज्ञापन

14वें दिन भी जारी रहा छात्रों का आंदोलन

JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के दौरान छह छात्र भूख हड़ताल पर हैं। छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के कारण अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने फोन पर छात्रों से की बात

गुरुवार को राहुल गांधी ने JPSC-JSSC रिफॉर्म फोरम के प्रतिनिधियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की जायज मांगों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान छात्रों के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रमुख मांगें और शर्तें राहुल गांधी के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड की राज्य सरकार में शामिल है, इसलिए पार्टी से उनकी अपेक्षाएं अधिक हैं। छात्रों ने यह सवाल भी उठाया कि यदि सरकार उनकी मांगें स्वीकार नहीं करती है तो क्या कांग्रेस अपना समर्थन वापस लेगी।

‘बातचीत का रास्ता खुला है’, राहुल गांधी ने दिया भरोसा

छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि बातचीत का रास्ता खुला हुआ है और वह अपने स्तर पर भी चर्चा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की मांगों को लिखित रूप में कांग्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से उचित स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
राहुल गांधी ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि छात्रों के हित में भर्ती और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम पहुंचकर सुनी छात्रों की बात

राहुल गांधी के समर्थन के बाद शुक्रवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और आंदोलन से जुड़ी जानकारी पार्टी के स्तर पर आगे रखी जाएगी। वहीं, छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि वे परीक्षा प्रक्रिया में ठोस सुधार और अपनी मांगों पर स्पष्ट निर्णय चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed