{"_id":"6a9fe9748a2f0d11f50f1a30","slug":"latehar-tspc-militant-rohan-ganjhu-arrested-jharkhand-crime-news-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच मामलों का आरोपी टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, देसी लोडेड बंदूक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच मामलों का आरोपी टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, देसी लोडेड बंदूक बरामद
Tue, 08 Sep 2026 04:25 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लातेहार/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लातेहार/रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
लातेहार पुलिस ने टीएसपीसी के सक्रिय उग्रवादी रोहन गंझू को बरवाटोली-भगिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी बंदूक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की लातेहार पुलिस ने बरवाटोली, भगिया के पास से टीएसपीसी के सक्रिय उग्रवादी रोहन गंझू को देसी लोडेड बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया । पकड़ा गया उग्रवादी बरवाटोली भगिया निवासी रोहन गंझू है, जिसके पिता का नाम करम गंझू है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देसी बंदूक बरामद की है।
बालूमाथ के पुलिस अनुमंडल अधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी उग्रवादी के अपने घर बरवाटोली आ रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी करके रोहन गंझू को हथियार के साथ पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- बिहार: रेलवे ने बंद किया बरौनी का पुराना माल गोदाम, 16 महीने में कमाए थे 36 करोड़; अब रोजगार का क्या होगा?
विज्ञापन
पांच आपराधिक मामलों का आरोपी
सिंह ने बताया कि रोहन गंझू लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। आरोपी के खिलाफ बालूमाथ, चंदवा, बारियातू, चतरा और टंडवा थाना क्षेत्रों में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार रोहन गंझू टीएसपीसी के आदेश गंझू के निर्देशों पर क्षेत्र में लेवी वसूलने का काम करता था।