सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   MP Cultural Festival-cum-Swadeshi Mela-2026' inaugurated in Ranchi Governor and CM Hemant Soren attended

Jharkhand: रांची में 'सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026' का उद्घाटन, राज्यपाल और CM हुए शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 02 May 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: रांची के ऑड्रे हाउस में “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” का उद्घाटन राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और युवाओं की प्रतिभा को राज्य की ताकत बताते हुए उनके प्रोत्साहन पर जोर दिया।  

MP Cultural Festival-cum-Swadeshi Mela-2026' inaugurated in Ranchi Governor and CM Hemant Soren attended
राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रांची के ऑड्रे हाउस परिसर में आयोजित तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Trending Videos


स्वदेशी उत्पादों पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में अनेक विविधताएं हैं। देश के भीतर कई विभिन्न समाज एवं वर्ग के लोग रहते हैं जिनकी अलग-अलग खूबियां और पहचान हैं। यही खूबियां और पहचान देश का एक मजबूत स्तंभ भी हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मतलब स्वयं उत्पादित वस्तुएं होती हैं। देश के भीतर उत्पादित वस्तुओं को अधिक से अधिक बढ़ावा मिले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार निरंतर इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीजी और स्वदेशी की अवधारणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी को अपनाया तथा देशवासियों को इसके प्रति प्रेरित किया। स्वदेशी मेला न केवल स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को सशक्त मंच प्रदान करता है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस आयोजन के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

स्वदेशी को बढ़ावा देने की पहल
हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज सरकार द्वारा गांव तथा शहरों में कई कार्यक्रमों के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को प्रमोट किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य भी स्वदेशी वस्तुओं के साथ-साथ राज्य की कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है।



झारखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान
उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदाओं से पहचाना जाता है। ईश्वर ने इस राज्य को जमीन के अंदर के साथ-साथ जमीन के ऊपर भी काफी आकर्षक और खूबसूरत संपदाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज स्वदेशी खान-पान के साथ जीवनयापन करते थे, जो आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई चीजों के प्रभाव से शरीर और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ा है।

प्रतिभा से समृद्ध झारखंड
उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य के युवा शिक्षा, संस्कृति तथा खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चे हर मंच पर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य की कला-संस्कृति की देश-दुनिया में अलग पहचान है। यहां के कलाकार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो गर्व का विषय है।

प्रदर्शनी और स्टॉल का अवलोकन
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेशी मेले में लगे विभिन्न प्रदर्शनी एवं स्टॉल का अवलोकन किया तथा कारीगरों से बातचीत कर उनके कार्य की सराहना की। मेले में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिल्पकारों द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, आभूषण, घरेलू सजावटी सामग्री तथा मिट्टी और बांस से बने उत्पाद प्रदर्शित किए गए। उनके आगमन पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं गीतों के साथ स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें: जनगणना-2027 महाअभियान की शुरुआत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने खुद दर्ज की जानकारी

प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद राज्यसभा आदित्य साहू, सांसद राज्यसभा दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रांची रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित अन्य गणमान्य, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में लोक कलाकार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed