फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Punishment for controversial remarks against the CM Congress leader expelled from the party for three years.

झारखंड: हेमंत सोरेन पर बयानबाजी योगेंद्र साव को पड़ी भारी, कांग्रेस ने तीन साल के लिए किया निलंबित

Wed, 14 Oct 2026 02:22 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 02:22 PM IST
सार

झारखंड में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कथित विवादित बयान देने के आरोप में तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Punishment for controversial remarks against the CM Congress leader expelled from the party for three years.
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव पर पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने और सरकारी अधिकारियों को धमकाने के आरोपों के बीच कांग्रेस ने उन्हें तीन साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि योगेंद्र साव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विवादित बयान दिया था। यह मामला उस समय सामने आया, जब जिला प्रशासन ने उनके आवास पर बुलडोजर चलाकर निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से नाराज योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन

योगेंद्र साव इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी को लेकर विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिसके बाद उनकी पार्टी में वापसी का रास्ता साफ हुआ और निष्कासन का फैसला वापस ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री के खिलाफ दोबारा बयानबाजी करने से पार्टी नेतृत्व नाराज हो गया। गठबंधन सरकार के भीतर इस मामले को लेकर असहज स्थिति पैदा होने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए योगेंद्र साव को तीन साल के लिए निलंबित कर दिया।

इधर, योगेंद्र साव की बेटी और पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनके अच्छे संबंध माने जाते हैं। ऐसे में योगेंद्र साव के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को झारखंड के राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस फैसले के बाद योगेंद्र साव की अगली राजनीतिक रणनीति क्या होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed