सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Vice President C.P. Radhakrishnan and Governor Santosh Gangwar met and honored descendants of Birsa Munda

Jharkhand: उलिहातु पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, बिरसा मुंडा के परिजनों को किया सम्मानित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को खूंटी जिले के उलिहातु पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की, उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

Vice President C.P. Radhakrishnan and Governor Santosh Gangwar met and honored descendants of Birsa Munda
बिरसा मुंडा के वंशजों से मिले उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातु पहुंचे। हेलीपैड पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपायुक्त आर. रॉनिटा और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Trending Videos


भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे उपराष्ट्रपति
इसके बाद उपराष्ट्रपति और राज्यपाल उलिहातु स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों गणमान्य अतिथियों ने बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकुड़ मंडल में महिला कैदी ने की आत्महत्या, हत्या के केस में थी विचाराधीन; जांच में जुटी पुलिस

बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने वहां उपस्थित बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात वे बिरसा कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां पुनः भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे सहित अन्य गणमान्य अतिथि और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed