CSBC Driver Constable: बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल के PET चरण का परिणाम जारी, 11847 अभ्यर्थी सफल
CSBC Driver Constable PET Result 2026: केंद्रीय चयन पर्षद कांस्टेबल, बिहार ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण का परिणाम जारी कर दिया है। इस चरण में 4,624 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 888 अनुपस्थित रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Police Driver Constable PET Result 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत अधिसूचित इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कुल 4,361 पदों को भरा जाना है।
24 मार्च को समाप्त हुई PET परीक्षा
पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच हुआ था। लिखित परीक्षा में सफल 15,516 अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 14,624 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 888 अनुपस्थित रहे।
इतने अभ्यर्थी हुए सफल
फिजिकल टेस्ट के दौरान कुछ उम्मीदवार अनुचित साधनों के कारण बाहर कर दिए गए, वहीं कई अभ्यर्थी दौड़ और अन्य शारीरिक मानकों को पूरा नहीं कर पाए। अंततः 11,847 उम्मीदवार पीईटी में सफल घोषित किए गए हैं। ये सभी अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
अगला चरण: ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (DET)
पीईटी में पास हुए उम्मीदवारों को अब ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (DET) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उनकी ड्राइविंग स्किल और वाहन संचालन क्षमता की जांच की जाएगी। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- यहां ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती सेक्शन में PET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद PDF डाउनलोड कर अपने रोल नंबर को सर्च कर सकते हैं।
- रिजल्ट रोल नंबर के आधार पर जारी किया गया है, इसलिए ध्यान से जांच करना जरूरी है।

कमेंट
कमेंट X