सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPSC CSE Exam: 24 मई को होगी प्रारंभिक परीक्षा, फोकस्ड पढ़ाई और सही टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी, जानें टिप्स

श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 28 Apr 2026 01:54 PM IST
सार

UPSC CSE Exam 2026: यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफलता के लिए फोकस्ड पढ़ाई, सही रणनीति और समय का बेहतर प्रबंधन बेहद जरूरी है। सही टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर उम्मीदवार अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Exam 2026: Smart Strategy and Consistent Practice for Better Results in Prelims
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

UPSC CSE Exam: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी है, जो 24 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन की प्रक्रिया का पहला चरण है। यह केवल ज्ञान का ही नहीं, बल्कि धैर्य, संयम, निर्णय क्षमता, समय-प्रबंधन और मानसिक संतुलन की भी परीक्षा होती है। पूरे वर्ष की आपकी मेहनत सफल हो, इसके लिए इन जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

Trending Videos
UPSC Exam 2026: Smart Strategy and Consistent Practice for Better Results in Prelims
Exam - फोटो : Adobe Stock

पहले से पढ़े हुए विषयों को करें मजबूत

इस समय किसी नए टॉपिक की शुरुआत करने से बचें। अपनी पूरी ऊर्जा अपने बनाए हुए नोट्स और बार-बार पढ़े गए अध्यायों पर केंद्रित करें। स्मार्ट रिवीजन करें, यानी उन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें, जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं। इसके अलावा, परीक्षा से पहले कम-से-कम पिछले आठ से 10 वर्षों के प्रश्न-पत्रों की प्रवृत्ति को एक बार फिर से समझें, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आयोग किस प्रकार के प्रश्न पूछता है। इससे प्रश्नों की भाषा, विकल्पों की संरचना और भ्रम उत्पन्न करने वाले पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Exam 2026: Smart Strategy and Consistent Practice for Better Results in Prelims
- फोटो : freepik

मॉक टेस्ट का उपयोग समझदारी से करें 

अंतिम दिनों में अत्यधिक नए मॉक टेस्ट देना विशेष लाभकारी नहीं होता, खासकर तब जब वे आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करने लगें। यदि आप मॉक टेस्ट दे रहे हैं, तो उनमें की गई गलतियों का विश्लेषण करें और उन्हें सुधारने पर ध्यान दें। यह समझना आवश्यक है कि प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्नों के सही उत्तर किसी को भी नहीं आते। इसलिए यह रणनीति स्पष्ट रखें कि किन प्रश्नों को पूरी निश्चितता के साथ करना है, किनमें विकल्प-उन्मूलन तकनीक अपनानी है और किन्हें छोड़ना है।

UPSC Exam 2026: Smart Strategy and Consistent Practice for Better Results in Prelims
- फोटो : freepik

प्रश्न चयन की स्पष्ट रणनीति बनाएं

सही संतुलन ही सफलता की कुंजी है। प्रश्न-पत्र हाथ में आते ही घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन शुरुआत हमेशा आसान प्रश्नों से करें। कठिन प्रश्नों पर अधिक समय तक अटकना पूरे संतुलन को बिगाड़ सकता है। प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 'निम्नलिखित में से कौन-सा सही है', 'कौन-सा गलत है', 'केवल', 'सभी', जैसे शब्दों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि कई बार गलती ज्ञान की कमी से नहीं, बल्कि प्रश्न को जल्दबाजी में गलत समझ लेने से होती है। ओएमआर शीट भरते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

  • कमजोर विषयों का बुनियादी अभ्यास अवश्य करें।
  • गणित, तर्कशक्ति और बोधगम्यता को न्यूनतम सुरक्षित स्तर तक मजबूत करें।
  • केवल महत्वपूर्ण टॉपिक्स और रिवीजन पर ध्यान दें।
  • पर्याप्त नींद लें और हल्का, सुपाच्य भोजन करें।
  • सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
UPSC Exam 2026: Smart Strategy and Consistent Practice for Better Results in Prelims
- फोटो : freepik

मानसिक-शारीरिक संतुलन पर दें ध्यान

सीसैट को हल्के में न लें, आपकी एक लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। यदि गणित, तर्कशक्ति और बोधगम्यता कमजोर है, तो उन्हें न्यूनतम सुरक्षित स्तर तक सुधारें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त नींद लें, क्योंकि थका हुआ दिमाग सही निर्णय नहीं ले पाता। इस समय खुद को साबित करने से अधिक जरूरी है, खुद को शांत और स्थिर रखना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed