BSNL JTO Recruitment: बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर की भर्ती, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इस दिन से भरें फॉर्म
BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर 100 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक होंगे। योग्य इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा के जरिए चयनित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSNL JTO Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक देशभर के विभिन्न बीएसएनएल सर्किलों में कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या BSNLCO-11/12(11)/1/2026-RECTT-CO के तहत आयोजित की जा रही है।
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए मौका
यह भर्ती इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय स्तर का अवसर मानी जा रही है। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
किन पदों पर कितनी भर्ती?
जारी अधिसूचना के अनुसार सबसे अधिक 26 पद कर्नाटक सर्किल में हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 16, केरल में 15 और मध्य प्रदेश में 10 पदों पर भर्ती होगी। कुल 100 पदों में 12 पद एससी, 6 ओबीसी (NCL), 10 ईडब्ल्यूएस और 61 पद यूआर/ओबीसी (CL) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण दिया गया है।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी तथा संबंधित विषयों में एमटेक डिग्रीधारक भी पात्र होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
कैसे होगा चयन?
योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।