सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS 2026 Notification out at rpsc.rajasthan.gov.in, Apply from June 4, Check Vacancy

RPSC RAS 2026: राजस्थान में 607 रिक्तियों के लिए आएएस भर्ती का नोटिस जारी, जून में इस तारीख से करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 27 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

RPSC RAS 2026 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आएएस भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी और जुलाई में समाप्त होगी। कुल 607 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 

RPSC RAS 2026 Notification out at rpsc.rajasthan.gov.in, Apply from June 4, Check Vacancy
RPSC RAS 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

RPSC RAS 2026 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आएएस भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी और जुलाई में समाप्त होगी। कुल 607 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का इतंजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ देख सकते हैं।

4 जून से आवेदन शुरू, नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक रात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए सिलेबस के आधार पर होगी, जिसमें प्रीलिम्स ऑब्जेक्टिव और मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव फॉर्मेट में ली जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और परीक्षा तिथि व परीक्षा केंद्रों की सूचना बाद में जारी की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 607 पदों पर भर्ती होगी, इसमें राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

 
विवरण जानकारी
संगठन राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)
पोस्ट नाम राज्य सेवा और अधीनस्थ पद
रिक्तियां 607
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
पंजीकरण तिथियां 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक
आरपीएससी सीसीई परीक्षा की आवृत्ति साल में एक बार
वेतन 15,600 से 39,100 रुपये तक, ग्रेड पे 5,400 रुपये (L14) सहित
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक, मेंस, साक्षात्कार
नौकरी का स्थान राजस्थान
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS 2026b Notification PDF

 

नंबर में होगी आएएस प्रारंभिक परीक्षा

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। वहीं, सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का आयोजन 2 सितंबर, 2026 को और प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।


कौन भर सकता है आरपीएससी आरएएस का फॉर्म?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राज्य सेवा और अधीनस्थ पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता रखने वाला उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 

आरपीएससी आरएएस में सिलेक्शन कैसे होता है?

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण

उम्मीदवारों को तीनों चरणों में भाग लेना होगा और प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तभी वे अगले चरण में जा सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार किसी भी चरण में असफल हो जाता है, तो उसे प्रारंभिक चरण यानी प्रीलिम्स से फिर से शुरू करना होगा।

कितना लगेगा परीक्षा शुल्क?

पंजीकरण पूरा करने के लिए उम्मीदवार को आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह एक बार का पंजीकरण शुल्क है जिसका भुगतान आवेदन पत्र भरते समय करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
 

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी (सीएल) 350 रुपये
ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस 250 रुपये
एससी/एसटी 150 रुपये
टीएसपी एससी/एसटी 150 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed