सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2026 Prelims Answer Key out at upsc.gov.in; Direct link here to download

UPSC CSE 2026 Answer Key: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स की उत्तर कुंजी जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 27 May 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CSE 2026 Prelims Answer Key: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 - प्रारंभिक की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।
 

UPSC CSE 2026 Prelims Answer Key out at upsc.gov.in; Direct link here to download
UPSC CSE 2026 Answer Key - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UPSC CSE 2026 Prelims Answer Key: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 - प्रारंभिक की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करन के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। आयोग ने जीएस पेपर-1 और जीएस पेपर-2, दोनों की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है।

Trending Videos


24 मई को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसकी मदद से अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने की अपनी संभावनाओं का आकलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

पहली बार परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी को चुनौती देने का मिलेगा मौका

यह पहली बार है जब यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद उत्तर कुंजी जारी की है। इससे पहले तक उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम के बाद जारी की जाती थी। गौरतलब है कि इस बार अभ्यर्थी उत्तर कुंजी को चुनौती भी दे सकेंगे। एक विशेष प्रश्न पत्र आपत्ति पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य और स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करने होंगे। अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले विषय विशेषज्ञ इन आपत्तियों की समीक्षा करेंगे।

उम्मीदवार आपत्तियां (यदि कोई हों) 31 मई, 2026 को शाम 6 बजे तक upsconline.nic.in पर उपलब्ध समर्पित ऑनलाइन पोर्टल, 'Online Question Paper Representation Portal (QPRep)' के माध्यम से जमा कर सकते हैं।


UPSC CSE 2026 GS Paper - I Answer Key PDF

UPSC CSE 2026 GS Paper - II Answer Key PDF

8 लाख उम्मीदवारों ने किया था पंजीकरण

आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को देशभर में दो चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

यूपीएससी ने बताया कि परीक्षा 83 शहरों में स्थापित किए गए कुल 2,072 केंद्रों पर 24 मई रविवार को आयोजित की गई थी, जिसमें पंजीकरण कराने वाले 8.19 लाख उम्मीदवारों में से 67% ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed