सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   BTC Forester-I and Forest Guard (III) Recruitment 2026 last date tomorrow; Apply now for 157 posts

BTC Vacancy 2026: फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के 157 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 12वीं पास कल तक भरें फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

BTC Recruitment 2026: असम के बीटीसी क्षेत्र में वनपाल-I और वन रक्षक (श्रेणी III) के पदों पर भर्ती चल रही है। स्नातक और 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। कुल 157 रिक्तियां भरी जानी हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है।
 

BTC Forester-I and Forest Guard (III) Recruitment 2026 last date tomorrow; Apply now for 157 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

BTC Recruitment 2026: बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (BTC), कोकराझार का केंद्रीय चयन बोर्ड (सीएसबी) वनपाल-I और वन रक्षक (श्रेणी III) के पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया चालू है, लेकिन बहुत जल्द बंद होने वाली है। 12वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। वन विभाग के अंतर्गत कुल 157 रिक्तियां भरी जानी हैं। 

Trending Videos


इन पदों के लिए असम के बीटीसी क्षेत्र के स्थायी निवासी और राज्य के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र अभ्यर्थी 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चूंकि अंतिम तिथि बेहद करीब है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तुरंत आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

  • फॉरेस्टर-I पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। 
  • वन रक्षक (Forest Guard) पद के लिए अभ्यर्थी का उच्च माध्यमिक (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कितनी साल आयु वाले कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार देखी जाएगी।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा ओबीसी/एमओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।

चार चरणों में होगा चयन

चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी। सबसे पहले शारीरिक फिटनेस परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 26 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 16 किलोमीटर की पैदल दूरी 4 घंटे के भीतर पूरी करनी होगी।

इसके बाद 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (MCQ) लिखित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 3 घंटे निर्धारित है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 20 अंकों की मौखिक परीक्षा (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा, जिसमें दृष्टि मानकों सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जांच की जाएगी।

कितना लगेगा पंजीकरण शुल्क?

  • ओबीसी और एमओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। 


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। शुल्क का भुगतान यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले भुगतान से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed