फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DRDO HEMRL Apprentice Recruitment 2026: Apply for 50 Posts, Stipend Rs 15,000

DRDO HEMRL: डीआरडीओ की पुणे स्थित लैब में अप्रेंटिस भर्ती, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड, कौन कर सकता है आवेदन?

Mon, 10 Aug 2026 04:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 04:37 PM IST
सार

DRDO HEMRL Apprentice 2026: डीआरडीओ की पुणे स्थित लैब (HEMRL) में अप्रेंटिस प्रशिक्षण का मौका है। 50 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 है।
 

विज्ञापन
DRDO HEMRL Apprentice Recruitment 2026: Apply for 50 Posts, Stipend Rs 15,000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD

विस्तार

DRDO HEMRL Apprentice 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के पुणे स्थित हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) में अप्रेंटिस प्रशिक्षण का अवसर है। प्रयोगशाला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 50 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग विषयों और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद HEMRL या डीआरडीओ में स्थायी, अस्थायी या संविदा नौकरी मिलने का कोई अधिकार नहीं होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 है।

विज्ञापन

कितने पद हैं और कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

HEMRL ने अलग-अलग विषयों में कुल 50 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए अवसर दिया है। सभी चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। विषयवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

 

भर्ती से जुड़ी जानकारी विवरण
संस्था हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL), DRDO
प्रशिक्षण एक वर्षीय अप्रेंटिस प्रशिक्षण
भर्ती वर्ष 2026-27
कुल पद 50
पद का प्रकार ग्रेजुएट अप्रेंटिस
स्टाइपेंड 15,000 रुपये प्रतिमाह
आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026
कार्यस्थल HEMRL, पुणे
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
प्रशिक्षण अवधि अनुबंध होने की तारीख से एक वर्ष
पात्रता निर्धारित विषय में संबंधित डिग्री
राष्ट्रीयता केवल भारतीय नागरिक


 

कितने पद हैं और कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

HEMRL ने अलग-अलग विषयों में कुल 50 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए अवसर दिया है। सभी चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। विषयवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

 
विषय/डिसिप्लिन जरूरी योग्यता पद
केमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी बीई/बीटेक 10
मैकेनिकल इंजीनियरिंग बीई/बीटेक 08
एयरोस्पेस/एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग बीई/बीटेक 02
कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस बीई/बीटेक या बीएससी 05
इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग बीई/बीटेक 02
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग बीई/बीटेक 03
सिविल इंजीनियरिंग बीई/बीटेक 02
केमिस्ट्री बीएससी 09
सामान्य स्ट्रीम बीए 03
सामान्य स्ट्रीम बीकॉम 03
लाइब्रेरी साइंस बीएलआईएस 02
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बीबीए 01
कुल 50

 

पदों का श्रेणीवार आवंटन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए लागू सरकारी नियमों के अनुसार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

कौन उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?

इस अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए कुछ स्पष्ट पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह जरूर देख लेना चाहिए कि वे सभी शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं। मुख्य पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • संबंधित योग्यता परीक्षा 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पास की गई हो।
  • केवल नियमित विद्यार्थी के रूप में निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार पात्र हैं।
  • आवेदन की अंतिम तारीख तक जिन उम्मीदवारों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे पात्र नहीं होंगे।
  • जो उम्मीदवार पहले ही किसी संस्थान में अप्रेंटिस प्रशिक्षण कर चुके हैं या फिलहाल अप्रेंटिस प्रशिक्षण ले रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • संबंधित योग्यता हासिल करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का नौकरी अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र नहीं होंगे।
  • निर्धारित योग्यता से अधिक उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को इस प्रशिक्षण के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।


इसलिए केवल डिग्री होना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार को पासिंग ईयर, अनुभव और अप्रेंटिस प्रशिक्षण से संबंधित सभी शर्तों को भी पूरा करना होगा।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा और आयु में छूट अप्रेंटिस अधिनियम 1961, अप्रेंटिस नियम 1992 और एनएटीएस 2.0 के लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी आयु की गणना संबंधित आधिकारिक नियमों के अनुसार करें। किसी विशेष श्रेणी के उम्मीदवार को आयु में छूट मिलती है या नहीं, इसकी पुष्टि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना से करना जरूरी है।

चयन कैसे किया जाएगा?

HEMRL की ओर से उम्मीदवारों के चयन के लिए एक से अधिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और जरूरत के अनुसार अन्य चरण शामिल किए जा सकते हैं। संभावित चयन आधार में ये चरण शामिल हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट
  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • वॉक-इन इंटरव्यू


इनमें से किसी एक या एक से अधिक माध्यमों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। अंतिम चयन दस्तावेजों के संतोषजनक सत्यापन के बाद ही होगा।

HEMRL को अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए मानदंड तय करने का अधिकार है। इसलिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से जुड़ी आगे की सूचना के लिए आधिकारिक जानकारी पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?

  • इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं है।
  • उम्मीदवारों को पहले एनएटीएस 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म प्राप्त करके उसे भरना होगा।
  • आवेदन फॉर्म कैपिटल लेटर्स में भरना है और निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा। 
  • केवल ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने का तरीका क्या है?

उम्मीदवार इन चरणों के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एनएटीएस 2.0 पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
  • इसके बाद DRDO की आधिकारिक वेबसाइट के रिक्ति सेक्शन पर जाएं।
  • HEMRL अप्रेंटिस प्रशिक्षण 2026-27 से संबंधित विज्ञापन और आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म को निर्धारित तरीके से तैयार करें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • फॉर्म पर जरूरी स्थानों पर हस्ताक्षर करें।
  • आवेदन को निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेज दें।
  • आवेदन की एक प्रति भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।

आवेदन कहां भेजना होगा?

भरा हुआ आवेदन इस पते पर भेजना होगा:

The Director, HEMRL,
Ministry of Defence, DRDO,
Sutarwadi, Pashan,
Pune - 411021


आवेदन भेजते समय उम्मीदवारों को लिफाफे और दस्तावेजों से संबंधित आधिकारिक निर्देशों का पालन करना चाहिए। आवेदन अंतिम तारीख तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

आवेदन से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

HEMRL अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केवल आवेदन जमा करना ही पर्याप्त नहीं समझना चाहिए। पात्रता और दस्तावेजों की जांच पहले कर लेना जरूरी है। इन बातों का खास ध्यान रखें:

  • आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 है।
  • निर्धारित योग्यता 2022 से 2026 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए।
  • परिणाम लंबित रहने पर उम्मीदवार पात्र नहीं होगा।
  • पहले अप्रेंटिस प्रशिक्षण कर चुके उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • एक वर्ष या उससे अधिक नौकरी अनुभव वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
  • आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा।
  • एनएटीएस 2.0 पर पंजीकरण जरूरी है।
  • दस्तावेजों की मूल प्रतियां सुरक्षित रखें।
  • आवेदन की एक प्रति अपने पास जरूर रखें।
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद DRDO/HEMRL में नौकरी की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed