सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AFCAT 02/2026 Application Deadline Extended: IAF Gives Candidates Two More Days to Apply

AFCAT 2026: एफकैट-2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 21 जून तक मौका; इतना लगेगा शुल्क

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 19 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

AFCAT 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एफकैट 02/2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में जुलाई 2027 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए की जा रही है।
 

AFCAT 02/2026 Application Deadline Extended: IAF Gives Candidates Two More Days to Apply
बीपीएससी ने हेडमास्टर, हेड टीचर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

AFCAT 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को राहत देते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



आवेदन प्रक्रिया एफकैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

AFCAT 02/2026 के माध्यम से भारतीय वायु सेना विभिन्न शाखाओं में भर्ती करेगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निम्नलिखित प्रविष्टियों के लिए की जा रही है:

  • फ्लाइंग ब्रांच
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)
  • NCC स्पेशल एंट्री
  • GATE स्कोर एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू जारी
पुरानी अंतिम तिथि 19 जून 2026
नई अंतिम तिथि 21 जून 2026
एफकैट परीक्षा 8 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी 4 अगस्त 2026
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

भारतीय वायु सेना की इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक (B.Tech) की डिग्री होना जरूरी है। वहीं, नॉन-टेक्निकल पदों के लिए किसी भी संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।

  • स्नातक (Graduation)
  • इंजीनियरिंग डिग्री
  • स्नातकोत्तर डिग्री
  • अन्य प्रोफेशनल योग्यता
     

कितनी आयु वाले भर सकते हैं फॉर्म?

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विवरण आयु
आयु सीमा 20 से 24 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के अनुसार

 

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

विवरण आयु
आयु सीमा 20 से 26 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के अनुसार

 

 

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए GATE स्कोर भी जरूरी होता है। इसके अलावा NCC ‘C’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच में विशेष छूट मिलती है।

इसके बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू देना होता है, जिसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं। फ्लाइंग ब्रांच के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी लिया जाता है। सभी चरणों के बाद मेडिकल टेस्ट होता है और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए तय किया गया है।

 
श्रेणी शुल्क
एफकैट उम्मीदवार 550 रुपये + GST
एनसीसी स्पेशल एंट्री शुल्क मुक्त
गेट स्कोर एंट्री शुल्क मुक्त

 

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एफकैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
  • संबंधित शाखा का चयन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा कर उसकी प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed