सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Sports Quota Recruitment 2026: Apply for 23 Vacancies in Rail Coach Factory

RCF Vacancy 2026: रेल कोच फैक्ट्री में चल रही है खिलाड़ियों की भर्ती, स्पोर्टस कोटा वालों के लिए शानदार मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 19 Jun 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

RCF Recruitment 2026: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत खिलाड़ियों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

Railway Sports Quota Recruitment 2026: Apply for 23 Vacancies in Rail Coach Factory
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

RCF Vacancy 2026: रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने खेल कोटा भर्ती 2026-27 के तहत खिलाड़ियों के लिए 23 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न खेलों के योग्य खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

 
खेल पदों की संख्या वेतनमान/स्तर
हॉकी (पुरुष) 1 लेवल-4/5 (₹5200-20200 + GP 2400/2800)
हॉकी (महिला) 4 लेवल-2 (₹5200-20200 + GP 1900)
भारोत्तोलन (महिला) 3 लेवल-2 (₹5200-20200 + GP 1900)
एथलेटिक्स (महिला) 2 लेवल-1 (₹5200-20200 + GP 1800)
क्रॉस कंट्री (महिला) 4 लेवल-1 (₹5200-20200 + GP 1800)
एथलेटिक्स (पुरुष) 1 लेवल-1 (₹5200-20200 + GP 1800)
कुश्ती (पुरुष) फ्रीस्टाइल 3 लेवल-1 (₹5200-20200 + GP 1800)
फुटबॉल (पुरुष) 3 लेवल-1 (₹5200-20200 + GP 1800)
क्रिकेट (पुरुष) 2 लेवल-1 (₹5200-20200 + GP 1800)

जानें आवेदन की सभी शर्तें

  • लेवल-1 पद : उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) भी मान्य होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लेवल-2 पद  : उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा जारी एक्ट अप्रेंटिस प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
  • विज्ञापन
  • लेवल-4/5 पद : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क

रेल कोच फैक्ट्री स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ट्रायल में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। ट्रायल में भाग लेने पर इन्हें बैंक शुल्क काटकर 200 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें खेल उपलब्धियों के मूल्यांकन के लिए 50 अंक, ट्रायल के दौरान खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और कोच के प्रदर्शन मूल्यांकन के लिए 40 अंक तथा शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed