UPSC: यूपीएससी प्रीलिम्स का परिणाम आ चुका है। यदि किसी अभ्यर्थी का इस बार चयन नहीं हुआ है, तो इसे अंत नहीं, बल्कि अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। इसलिए, निराश होने के बजाय अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें, कमियों को पहचानें और बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ें। यूपीएससी की तैयारी जारी रखते हुए राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, अध्यापन या अन्य विकल्पों पर भी ध्यान देना समझदारी है।
UPSC: यूपीएससी प्रीलिम्स में इस बार चयन नहीं हुआ? असफलता को अंत न मानें, खुद को बेहतर बनाने का है यह मौका
UPSC Prelims 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में यदि इस बार चयन नहीं हुआ है, तो इसे अंत नहीं बल्कि एक सीख के रूप में देखा जाना चाहिए। यह समय खुद को समझने और आगे की तैयारी को और बेहतर बनाने का एक अच्छा अवसर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी रखें जारी
पहला विकल्प यही है कि आप फिर से यूपीएससी की तैयारी जारी रखें। असफलता आपको यह संकेत देती है कि अपनी पूरी रणनीति पर एक बार गंभीरता से पुनर्विचार करना जरूरी है कि आखिर कमी कहां रह गई, चाहे वह उत्तर देने में हो, समय प्रबंधन में, सिलेबस की समझ में या फिर रिवीजन की कमी में। अब समय है अपनी गलतियों को ईमानदारी से पहचानने का और उन्हें सुधारने का। जिन टॉपिक्स में पकड़ कमजोर रही, उन्हें दोबारा मजबूत करें। टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट को अधिक गंभीरता से लें।
अन्य परीक्षाएं दे सकते हैं
राज्य सिविल सेवा परीक्षाएं यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। विशेषकर यूपी पीसीएस का सिलेबस काफी हद तक यूपीएससी के समान है, जिससे तैयारी करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। आगामी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारी के लिए अभी पर्याप्त समय है। इसके अलावा, अन्य राज्यों की पीसीएस परीक्षाएं भी अच्छे अवसर प्रदान करती हैं, जिनके लिए राज्य-विशेष सामान्य ज्ञान और योजनाओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है।
बैंकिंग और बीमा में भी हैं अवसर
यूपीएससी द्वारा सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट, सीडीएस, भारतीय वन सेवा, ईएसई, आईईएस, आईएसएस जैसी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिन्हें योग्यता और आयु के अनुसार दिया जा सकता है। इसके अलावा, एसएससी की सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस और स्टेनोग्राफर जैसी परीक्षाएं भी अच्छे अवसर देती हैं और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं। बैंकिंग और बीमा क्षेत्र भी बेहतर विकल्प हैं, जैसे-आईबीपीएस, एसबीआई, आरबीआई, नाबार्ड, सेबी, एलआईसी और एनआईएसीएल की परीक्षाएं। ये सभी कॅरिअर के लिए मजबूत और सुरक्षित विकल्प हो सकती हैं।
- तैयारी के दौरान एक से अधिक विकल्प खुले रखना समझदारी होती है।
- इससे दबाव कम होता है और आत्मविश्वास बना रहता है।
- स्किल डेवलपमेंट को भी साथ में जोड़ना फायदेमंद रहता है।
शिक्षण क्षेत्र में जा सकते हैं
अगर किसी अभ्यर्थी की रुचि अध्यापन में है, तो वह यूजीसी नेट, टीजीटी, पीजीटी या असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी परीक्षाओं के माध्यम से शिक्षण क्षेत्र में अच्छा कॅरिअर बना सकता है। यूपीएससी की तैयारी से प्राप्त ज्ञान का उपयोग पढ़ाने और अकादमिक कार्य में आसानी से किया जा सकता है। इस तैयारी से पढ़ने, लिखने, सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता भी विकसित होती है, जिसका लाभ कंटेंट राइटिंग, ब्लॉगिंग, पुस्तक लेखन और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में मिलता है। इसके अलावा, प्राइवेट सेक्टर और एनजीओ में भी अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।