सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS NORCET 10 2026 Registration Ends Today at aiimsexams.ac.in; Apply now for 2551 posts

AIIMS NORCET 10: 2551 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, आज शाम इतने बजे बंद हो जाएगी नॉर्सेट-10 की आवेदन विंडो

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

AIIMS NORCET 10 2026 Registration: एम्स दिल्ली की ओर से नॉर्सेट-10 परीक्षा के लिए उपलब्ध पंजीकरण विंडो आज शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत आवेदन कर दें। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएंगी।
 

AIIMS NORCET 10 2026 Registration Ends Today at aiimsexams.ac.in; Apply now for 2551 posts
AIIMS NORCET 10 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

AIIMS NORCET 10 Last Date: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-10) की आवेदन विंडो आज शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

Trending Videos


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नॉर्सेट-10 चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है और दूसरा मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण प्रारंभ तिथि अंतिम तिथि / समय
ऑनलाइन आवेदन 24.02.2026 16.03.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सरकारी/अर्धसरकारी/पीएसयू/स्वायत्त निकाय या सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थान में कार्यरत अभ्यर्थियों हेतु एनओसी जमा करने की अंतिम तिथि (अपलोड न करने पर अभ्यर्थन निरस्त) - 20.03.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
परीक्षा में शामिल होने की स्वीकृति हेतु आवेदन की स्थिति उपलब्ध 24.03.2026 -
पंजीकरण की स्थिति तथा अस्वीकृत/त्रुटिपूर्ण आवेदन में सुधार की अवधि 25.03.2026 27.03.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
परीक्षा शहर की जानकारी 04.04.2026 -
प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी 08.04.2026 -
स्टेज-I (ऑनलाइन CBT परीक्षा) शनिवार, 11 अप्रैल 2026 -
स्टेज-II परीक्षा गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 -
परिणाम - नियत समय पर घोषित किया जाएगा

एम्स नॉर्सेट-10 में कितने पद हैं?

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न एम्स संस्थानों में कुल 2,551 रिक्तियां भरी जाएंगी। संस्थानवार रिक्तियों का विवरण नीचे तालिका में देखें:

 

संस्थान का नाम कुल पद
एम्स बठिंडा 72
एम्स भोपाल 76
एम्स भुवनेश्वर 55
एम्स देवघर 104
एम्स गोरखपुर 203
एम्स गुवाहाटी 78
एम्स कल्याणी 205
एम्स मंगलागिरी 88
एम्स नागपुर 56
एम्स रायबरेली 85
एम्स नई दिल्ली 282
एम्स पटना 168
एम्स ऋषिकेश 64
एम्स रायपुर 43
एम्स विजयपुर, जम्मू 54
एम्स मदुरै 30
कैपफिम्स, मैदानगढ़ी 32
निट्रोड 5
एआईआईपीएमआर, मुंबई 1
सीआईपी, रांची 13
जिपमर, पुडुचेरी 88
जिपमर, यानम 7
जिपमर, करैकाल 383
एसजेएच अस्पताल 140
डॉ. आरएमएल अस्पताल 0
ईएसआईसी, नई दिल्ली 219
कुल पद 2551

 

कितना होगा वेतन?

इस भर्ती के तहत नर्सिंग ऑफिसर के पद लेवल-07 (पे मैट्रिक्स) में भरे जाएंगे। वेतनमान प्री-रिवाइज्ड पे बैंड-2 (₹9300-34800) के साथ ₹4600 ग्रेड पे, ग्रुप-बी के अंतर्गत होगा। ये पद एम्स नई दिल्ली सहित देश के अन्य एम्स संस्थानों के लिए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता


(a) अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  • बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी. नर्सिंग, जो भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से हो।

या

  • बी.एससी. (पोस्ट-सर्टिफिकेट) / पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग, जो भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से हो।


(b) अभ्यर्थी का राज्य नर्सिंग परिषद या भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

अथवा

(a) भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा।

(b) राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण अनिवार्य।

(c) न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्यानुभव। यह अनुभव उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद का होना चाहिए और सभी भाग लेने वाले एम्स संस्थानों के लिए लागू होगा।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 16 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी वर्ग: 3000 रुपये
  • एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: 2400 रुपये
  • दिव्यांग (PwD): शुल्क से पूर्णतः मुक्त


शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एम्स एग्जाम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • अब यहां Online Registration for NORCET-10 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार New Registration विकल्प चुनें।
  • आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed