{"_id":"69ba622d51ec1b645104a5c0","slug":"video-190-couples-married-under-the-mukhyamantri-samuhik-vivah-yojana-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 190 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 190 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:58 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निगोही में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। 216 जोड़ों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। तिलहर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में निगोही, सिंधौली और तिलहर ब्लॉक के जोड़े शामिल हुए। बायोमीट्रिक पहचान होने के बाद हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। वहीं, काजी ने 24 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया। इस दौरान तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, निगोही ब्लॉक प्रमुख भानुप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, निगोही बीडीओ पुनीत पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामनारायण मिश्रा आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक मदद करने के लिए योजनाएं चला रहीं हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजनों के जरिये गरीब घरों की बेटियों की शादी कराने का कार्य किया जा रहा है। सरकार गृहस्थी के लिए जरूरी सामान के साथ ही बेटियों के खाते में धन डालती है। इससे गरीबों की बड़ी मदद हो जाती है। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। विवाह के बाद वर-वधु पक्ष को उपहार देकर विदा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।