{"_id":"69b94998bb016c22ab0ca9dc","slug":"the-construction-of-the-rcc-road-in-kotha-khetal-will-be-investigated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-168200-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोठा खेतल में आरसीसी मार्ग के निर्माण की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोठा खेतल में आरसीसी मार्ग के निर्माण की होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। विकासखंड की ग्राम पंचायत कोठा खेतल में निर्माणाधीन आरसीसी मार्ग में ग्रामीणों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री लगाने के आरोप के मद्देनजर निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी।
गांव के निवासी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम निहाेरे पांडेय ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में आरसीसी मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण में कम मात्रा में सीमेंट और निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया गया। नाली निर्माण कार्य में भी पीली और पुरानी ईंट लगाकर प्लास्टर कर दिया गया।
खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे के अनुसार ग्राम प्रधान रामबरन से पूछे जाने पर उनका कहना है कि मार्ग बनने के बाद वहां कुछ ग्रामीणों द्वारा पानी चला दिए जाने से सड़क कमजोर हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह के अनुसार निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। संवाद
Trending Videos