{"_id":"69bb14123bdaa8730d06f085","slug":"a-grand-mass-wedding-ceremony-was-held-for-212-couples-including-14-muslim-couples-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168349-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 14 मुस्लिम जोड़ों सहित 212 युगलों का धूमधाम से हुआ सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 14 मुस्लिम जोड़ों सहित 212 युगलों का धूमधाम से हुआ सामूहिक विवाह
विज्ञापन
निगोही के रामलीला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देतीं वि
विज्ञापन
निगोही। रामलीला मैदान पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विभिन्न गांवों से आए 14 मुस्लिम जोड़़ों सहित 212 युगल हमसफर बने। इस मौके पर विधायक सलोना कुशवाहा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि ने नव दंपतियों को उपहार और आशीर्वाद देकर विदा किया।
दोपहर 12 बजे से आरंभ हुए सामूहिक विवाह समारोह में तिलहर, निगोही, सिंधौली क्षेत्र के वर-वधू को लेकर उनके घरवाले पहुुंचे। पुरोहित ने मंत्रोच्चार कर हिंदू जोड़ों की सभी रस्में पूरी कराईं। मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग पंडाल बनाकर पर्दा की व्यवस्था की गई। वहां काजियों ने उनका निकाह कराया।
इस अवसर पर विधायक ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब बेटियों को बोझ समझने का समय चला गया है क्योंकि उनके विवाह की जिम्मेदारी अब सरकार बिना किसी भेदभाव के ले रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह, रजनीश राठौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा, डीसी मनरेगा यशोवर्धन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
--
दुल्हन बनकर ससुराल गई अनाथ बेटी
निगोही। सामूहिक विवाह समारोह में पिपरिया उदयभानपुर गांव की अनाथ बेटी शुभांशी का भी दुल्हन बनने का सपना साकार हो गया। ग्राम प्रधान रियासत अली ने बताया कि गांव के शिव सिंह की करीब दस वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। एक वर्ष पूर्व उनकी पत्नी भी चल बसीं। शुभांगी अकेली रह गई। ग्राम प्रधान के अनुसार उन्होंने गांव वालों के सहयोग से शुभांगी के लिए वर खोजा और आज जलालाबाद क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी रामतीरथ से उसका विवाह कराया गया। संवाद
Trending Videos