सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Polyclinics will open at two places in the city, specialists will be available under one roof.

Shahjahanpur News: नगर में दो जगह खुलेगी पॉली क्लीनिक, एक छत के नीचे मिलेंगे विशेषज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Polyclinics will open at two places in the city, specialists will be available under one roof.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए निजी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टरों को उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू की है। इसके लिए शहर में दो जगहों पर पॉली क्लीनिक खोले जाएंगे। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तलाश विभाग ने शुरू कर दी है।
Trending Videos

शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी और पीएचसी कटिया टोला में पॉली क्लीनिक को खोला जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। हर क्लीनिक पर ईएनटी, बाल रोग, गाइनकोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इन्हें पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। डॉक्टरों की रोटेशन के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पॉली क्लीनिक में ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के मिलने से विभाग के प्रति मरीजों का विश्वास बढ़ेगा। डॉक्टर जितने भी दिन ड्यूटी करेंगे। उसी के हिसाब से उनका भुगतान किया जाएगा। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विभाग ने विज्ञापन निकाला है। पॉली क्लीनिक खुलने से क्षेत्र के लोगाें को विशेषज्ञ डॉक्टर घर के नजदीक मिल सकेंगे और उनकी जांचें भी आसानी से हो सकेंगी। ------
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा विभाग
-पॉली क्लीनिक के लिए विभाग को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग के अफसर प्रयास में जुटे हैं। दूसरी ओर विभाग पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।
---------
नगर में दो जगहों पर पॉली क्लीनिक को खोला जाना है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी निकाला है।
डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed