सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Assistant Director of Fisheries Department Arrested for Accepting Bribe in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में रिश्वत लेते मत्स्य विभाग का सहायक निदेशक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में किसान नेता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ने मत्स्य विभाग में समिति का पंजीकरण करने के एवज में किसान नेता से एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।  

Assistant Director of Fisheries Department Arrested for Accepting Bribe in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में मत्स्य विभाग में समिति का पंजीकरण कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोपी सहायक निदेशक पूरनलाल को एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ तिलहर तहसील से गिरफ्तार कर लिया। टीम उसको लेकर कटरा थाने पहुंची, जहां लिखापढ़ी की जा रही है। 

Trending Videos


भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता गुट के जिला सचिव पुवायां के गांव सदापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड सदापुर के वह सचिव हैं और अनिल कुमार अध्यक्ष हैं। वर्ष 2018 से वह समिति का पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी रकम की मांग करने लगते हैं, जिस कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी; क्या है नया नियम?
 

एक लाख रुपये मांगी थी रिश्वत  
दिसंबर 2025 में उन्होंने फिर आवेदन किया था और जनवरी में सभी प्रपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे। शाहजहांपुर के सहायक निदेशक मत्स्य पूरनलाल उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पूरनलाल उनसे 25 हजार रुपये ले भी चुके हैं। सोमवार को पूरनलाल ने उनसे रुपये लेकर तिलहर के समाधान दिवस में मिलने को कहा था। राजेश कुमार ने परेशान होकर बरेली में एंटी करप्शन अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। 

सोमवार को राजेश कुमार दस हजार रुपये लेकर तिलहर पहुंचे। एंटी करप्शन की टीम वहां पहले ही मौजूद थी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी दोपहर एक बजे समाधान दिवस से चले गए। दोपहर डेढ़ बजे पूरनलाल ने राजेश कुमार से दस हजार रुपये लिए और बाइक से चलने को हुए। इस बीच एंटी करप्शन की टीम ने उनको दबोच लिया। इसके बाद टीम राजेश कुमार और सहायक निदेशक मत्स्य को कटारा थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed