{"_id":"69c10cd4ec716f4f9c029833","slug":"dm-and-sp-hear-public-grievances-on-samadhan-diwas-in-shahjahanpur-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अफसरों को दिए निस्ताकरण कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अफसरों को दिए निस्ताकरण कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 03:20 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में ईद के कारण शनिवार को छुट्टी होने पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने तिलहर में समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व से संबंधित अधिकतर विवाद अधिकारियों के सामने आए। डीएम ने समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जमीन संबंधी विवादों का हल राजस्व टीम मौके पर जाकर कराए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए। शिकायतकर्ता का फीडबैक लेना भी महत्वपूर्ण है। शिकायत का निस्तारण इस तरह से हो कि शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे।
डीएम ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को अग्रसारित कर समाधान के लिए निर्देशित किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराया। इस दौरान सीओ ज्योति यादव समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।