सब्सक्राइब करें

Harish Euthanasia: हरीश को दर्द और मानसिक तकलीफ से राहत देने के लिए किया जा रहा ये काम; जारी हुआ हेल्थ अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 23 Mar 2026 01:08 PM IST
सार

गाजियाबाद के हरीश राणा की एक हफ्ते से निगरानी जारी है। हरीश को दर्द और मानसिक तकलीफ से राहत देने के लिए दवाएं दी जा रहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एम्स में डॉक्टरों की टीम पूरी प्रक्रिया को धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से कर रही है।

विज्ञापन
Harish Euthanasia Medications are being administered to Harish to provide relief from pain and mental distress
Harish Euthanasia - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की एक हफ्ते से निगरानी जारी है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें दर्द और मानसिक तकलीफ से राहत देने के लिए दवाएं दी जा रही है। 


डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में निगरानी में रखा जा सकता है। वह पिछले एक सप्ताह से बिना खाना और पानी के जीवित हैं। छह दिनों से चल रही इस प्रक्रिया के दौरान हरीश के माता-पिता अभी भी किसी चमत्कार का इंतजार कर रहे है। 
Trending Videos
Harish Euthanasia Medications are being administered to Harish to provide relief from pain and mental distress
हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी मां अस्पताल के गलियारे में बैठकर हाथ में हनुमान चालीसा लिए चमत्कार का इंतजार कर रही हैं। उनका कहना है कि मेरा बेटा सांस ले रहा है, उसकी धड़कन चल रही है, वह मुझे छोड़कर जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Harish Euthanasia Medications are being administered to Harish to provide relief from pain and mental distress
बेटे हरीश के साथ माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की आंखों के आंसू सूख चुके हैं और वह भारी मन से बेटे की सम्मानजनक मौत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डॉक्टर से बोल रहे हैं कि आखिरी पल में मेरे बेटे को दर्द नहीं होना चाहिए।
Harish Euthanasia Medications are being administered to Harish to provide relief from pain and mental distress
बेटे हरीश के साथ मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच, अस्पताल की मेडिकल टीम हरीश राणा के माता-पिता की काउंसलिंग भी कर रही है, ताकि वे इस कठिन समय में मानसिक रूप से मजबूत रह सकें। जानकारी के अनुसार हरीश की हालत फिलहाल स्थिर है, सूत्र बताते है कि वह ठीक है।
विज्ञापन
Harish Euthanasia Medications are being administered to Harish to provide relief from pain and mental distress
बेटे हरीश के साथ पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, एम्स ने इस पूरे मामले में कोई भी आधिकारिक टिप्पणी जारी नहीं की है। एम्स से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ही काम कर रहे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed