{"_id":"69c396d58e1bd88b4e045aa4","slug":"delhi-police-busted-lpg-racket-183-cylinders-recovered-four-arrested-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस ने किया एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़, 183 सिलिंडर बरामद; चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस ने किया एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़, 183 सिलिंडर बरामद; चार गिरफ्तार
एएनआई
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : Delhi Police
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगम विहार इलाके में एक अवैध एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है, और डिलीवरी एजेंटों के गोदामों से कुल 183 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 154 सिलेंडर भरे हुए थे और 29 खाली थे।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। सभी आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी कर्मचारी हैं और वे वितरण की आड़ में एलपीटी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में पता चला कि एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद, आरोपियों ने उन्हें ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया, बल्कि इसके बजाय उन्हें किराए के गोदामों में जमा कर लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।