{"_id":"69c3a2d63255b9307307ef7c","slug":"sonia-gandhi-admitted-to-ganga-ram-hospital-is-in-stable-condition-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टर कर रहे निगरानी; पढ़ें हेल्थ अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टर कर रहे निगरानी; पढ़ें हेल्थ अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। सोनिया को मंगलवार देर शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति अभी स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
Trending Videos
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया है कि कांग्रेस नेता की स्थिति अभी स्थिर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर पेट और यूरिन संक्रमण की जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को एंटीबायोटिक दवाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन