सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Legislative Assembly received a bomb threat via email

Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 25 Mar 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा स्पीकर के ओसएडी को को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। 

Delhi Legislative Assembly received a bomb threat via email
दिल्ली विधानसभा - फोटो : दिल्ली विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधानसभा स्पीकर के ओसएडी को को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा है। इससे पहले मंगलवार को भी बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा को बम की धमकी का ईमेल आया था। 

Trending Videos


दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को मंगलवार को बम धमकी वाला ईमेल मिला था। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। इस ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल था। इसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री और उपराज्यपाल तरनजीत संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का जिक्र किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों, नामी प्रतिष्ठानों और विशिष्ट लोगों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता है।

गुरुग्राम में स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
गुरुग्राम के बलियावास गांव स्थित पाथवे वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को बम की धमकी भरी कॉल मिली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को परिसर से बाहर निकालकर इमारत खाली करवाई। 

बम स्क्वाड की टीम डॉग यूनिट के साथ पूरे कैंपस, क्लासरूम, लाइब्रेरी और अन्य इलाकों की तलाशी ले रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है। डीएलएफ फेस-1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि धमकी की कॉल की जांच की जा रही है। यह कॉल किस स्रोत से आई, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed