सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Racket printing fake books of international publications busted, elderly man arrested

Delhi NCR News: इंटरनेशनल पब्लिकेशन की नकली किताबें छापने वाले रैकेट का पर्दाफाश, बुजुर्ग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक इंटरनेशनल पब्लिकेशन की नकली पुस्तकें रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक बुजुर्ग आरोपी रोहिणी दिल्ली, निवासी ज्वाला प्रसाद सोनी (67) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की नकली किताबों की गैर-कानूनी छपाई और बिक्री में शामिल था। कॉपीराइट वाली किताबों की बिना इजाजत छपाई, स्टोरेज और बंटवारे में लगा हुआ था। इसके कब्जे से 20,000 से ज़्यादा कॉपियां और प्रिंटिंग मशीनें जब्त की गई हैंं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार शाखा की इंटरस्टेट सेल में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र पूनिया और इंस्पेक्टर सोहन लाल की टीम ने 14 मार्च को मिली एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पब्लिशर के अधिकृत प्रतिनिधि के साथ मिलकर दिल्ली के रोहिणी,सेक्टर-16 में छापा मारा और यहां से 8,593 नकली किताबें बरामद और ज़ब्त की गईं। आगे की जांच के दौरान पास की ही एक दूसरी जगह पर छापा मारने पर 11,544 और नकली किताबें बरामद हुईं, जिससे जब्त की गई कुल किताबों की संख्या 20,137 से ज़्यादा हो गई। आरोपी से पूछताछ के बाद गैर-कानूनी छपाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रिंटिंग सेटअप को भी बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक जानी-मानी पब्लिशिंग कंपनी है। ज्वाला प्रसाद आरोपी इस रैकेट का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूछताद के बाद आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक प्रेस से दो प्रिंटिंग मशीनें, चार नकली किताबों के नेगेटिव,कॉपीराइट वाली सामग्री की छपाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बारह प्रिंटिंग प्लेटें आदि बरामद किया गया है। इस मामले में नकली किताबों के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article