सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly receives bomb threat for second day, security beefed up

Delhi NCR News: दिल्ली विधानसभा को दूसरे दिन भी बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-मेल में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाने का दावा
Trending Videos

बम स्क्वाड ने की जांच, पुलिस को हर एंगल से जांच के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और बम स्क्वाड ने तुरंत जांच शुरू की। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में जानकारी दी कि स्पीकर कार्यालय को एक और धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें दावा किया कि विधानसभा परिसर में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं और बुधवार दोपहर 1.40 बजे धमाके होंगे। उन्होंने बताया कि ये मेल संदिग्ध संगठनों की ओर से भेजी गई है और इसमें नक्सली व पाकिस्तान से जुड़े तत्वों का जिक्र किया गया है। इस मामले की जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस को दे दी गई। पुलिस का बम स्क्वाड मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की जांच की। उन्होंने पुलिस से कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जाए, ताकि किसी भी साजिश का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed