{"_id":"69c5b2027a7bd88a3906efc3","slug":"the-dream-of-owning-a-home-will-become-a-reality-get-a-25-discount-in-narela-under-the-dda-scheme-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDA Scheme: घर का सपना होगा साकार, नरेला में डीडीए स्कीम के तहत मिल रही है 25% की छूट; फ्लैट की संख्या भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDA Scheme: घर का सपना होगा साकार, नरेला में डीडीए स्कीम के तहत मिल रही है 25% की छूट; फ्लैट की संख्या भी बढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
सार
बुकिंग 27 मार्च, यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगी। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीडीए फ्लैट्स demo
- फोटो : ani
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ‘नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत नरेला में एलआईजी (कम आय वर्ग) फ्लैट की संख्या बढ़ा दी गई है। अब सेक्टर जी-7 और जी-8 में 1944 नए फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे राजधानी में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को फायदा होगा।
Trending Videos
योजना के तहत 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। अब फ्लैट की शुरुआती कीमत 18.35 लाख रुपये रह गई है। योजना के तहत पॉकेट 6 में 381 और पॉकेट 7 में 389 फ्लैट हैं। इनकी कीमत 18.43 लाख रुपये है। वहीं, पॉकेट 11 में सबसे ज्यादा 1174 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत छूट के बाद 18.35 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनकी बुकिंग 27 मार्च, यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगी। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।