सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Gandhi s health is improving

Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार, एक-दो दिन में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Mar 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है।

Sonia Gandhi s health is improving
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनके डॉक्टरों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 

Trending Videos


79 वर्षीय नेता को 25 मार्च रात करीब 10:22 बजे बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं और सहज महसूस कर रही हैं। वे चल-फिर रही हैं और उन्होंने नाश्ता भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी प्रगति सुचारू है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिस्टेमिक इन्फेक्शन का इलाज दिया जा रहा है। वह एंटीबायोटिक दवाओं पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनकी हालत स्थिर है और गंभीर नहीं है, हालांकि एहतियात के तौर पर कुछ समय निगरानी में रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed