सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi virtually attended Surya Tilak ceremony of Ram Temple

Ram Navami: राम मंदिर के सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअली शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, हाथ जोड़कर किया नमन

पीटीआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Mar 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीराम नवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। यह चार मिनट तक चला, जो भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।

PM Modi virtually attended Surya Tilak ceremony of Ram Temple
सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।

Trending Videos

 

 

इस बार रामनवमी पर रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। इससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बनें।

पीएम मोदी ने किया यह पोस्ट
इससे पहले कल यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed