सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP unhappy with Delhi's sanitation system, directs MCD to improve it

Delhi NCR News: दिल्ली की सफाई व्यवस्था से नाखुश भाजपा, एमसीडी को सुधार के निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ पार्षदों व अधिकारियों के साथ बैठक की
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा ने खुलकर नाराजगी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने साफ कहा कि मौजूदा हालात संतोषजनक नहीं हैं और इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है। इसी मुद्दे पर उन्होंने बुधवार को एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर, स्थायी समिति की अध्यक्ष, नेता सदन, विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के साथ एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर सचदेवा ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि सफाई व्यवस्था में अब तक कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए और नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कूड़ा उठाने, सड़कों की सफाई और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद भाजपा ने अपने सभी पार्षदों को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्षदों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर लगातार नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि बाजारों, सड़कों, पार्कों और कॉलोनियों में नियमित सफाई हो। दरअसल सचदेवा ने कहा कि पार्षदों को फील्ड में सक्रिय रहकर निगरानी करनी होगी और जहां भी गड़बड़ी मिले, उसे तुरंत ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article