{"_id":"69c3fdb6ed49a2525b0ee525","slug":"police-complaint-lodged-against-jnu-vice-chancellor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129459-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू कुलगुरु के खिलाफ थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू कुलगुरु के खिलाफ थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित के खिलाफ वसुंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस स्टेशन में दो छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें छात्रों ने भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की संबंधित धाराओं के तहत कुलगुरु पर एफआईआर दर्ज की मांग की है।
यह शिकायत कुलगुरु के फरवरी महीने में एक पॉडकास्ट में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को अनावश्यक बताने और एक जाति विशेष को स्थायी रूप से पीड़ित बने रहने का दावा करने से प्रगति नहीं होने वाले बयान के विरोध में दी गई है। थाने में शिकायत 22 और 23 मार्च को जेएनयू और डीयू छात्र ने दी है। शिकायकर्ताओं ने अपना नाम उजागर न करने का अनुरोध किया है। छात्रों का आरोप है कुलगुरु का बयान दलित समुदाय के खिलाफ जातिगत अत्याचार के समान हैं।
Trending Videos