{"_id":"69c02e6b32cd1efb8909765c","slug":"womans-body-found-hanging-after-argument-with-husband-over-mobile-phone-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168645-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, पति से मोबाइल को लेकर हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, पति से मोबाइल को लेकर हुई थी कहासुनी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। खेड़ा रठ गांव में किराये के मकान में रहने वाली बरेली जिले के थाना फत्तेहगंज पूर्वी क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय आरती की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरती की मोबाइल को लेकर उनके पति मनोज से कहासुनी हुई थी।
परिजनों ने बताया कि मनोज करीब पांच साल से पत्नी आरती व दो बच्चों के साथ किराये पर रहते हैं। वह गांव में मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे बजे मनोज की पत्नी आरती ने दोनों बच्चों को पड़ोसी के घर भेज दिया। कुछ देर बाद वापस आए बच्चों ने मां को आवाज दी। उत्तर नहीं मिलने पर दोनों बच्चे राेने लगे। इस बीच दुकान से मनोज आ गए। खिड़की से कमरे में झांका तो उनकी पत्नी का शव फंदे से लटका था।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा खोला और शव को नीचे उतारा। पूछताछ में पुलिस को मनोज के भाई डिप्टी लाल शर्मा ने बताया कि आरती पिछले रविवार को मायके तिलहर के छिकड़ापुर गांव से आई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरती व मनोज में मोबाइल को लेकर विवाद की बात सामने आई है। कारणों का पता लगाने के लिए आरती के पति को हिरासत में लिया है। तहरीर व पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos