{"_id":"69c02dee790958df3d0eddcc","slug":"admission-process-for-80-seats-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-will-start-from-april-1-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168646-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर एक अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर एक अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहम्मदी रोड पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों पर एक अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को देखते हुए स्कूल में तैयारियां पूरी शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वह समय रहते उपयोगी जरूरी दस्तावेज को पूर्ण कर लें।
13 दिसंबर को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद परिणाम जारी कर दिया गया। नवोदय विद्यालय की वेबसाइट के साथ ही स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के नामों की सूची चस्पा कर दी गई।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू की गई है। 80 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज में अपने प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा। उन्हें कक्षा तीन से पांच तक के प्रमाणपत्र, परमानेंट एजुकेशन नंबर (पैन), आधार कार्ड, जाति व निवास प्रमाणपत्र आदि जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया 15 दिन तक चलेगी।
प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में अभी कई दिन बाकी हैं। अभिभावकों से गुजारिश है कि वह सारे प्रमाणपत्रों को बनवा लें, जिससे दुश्वारियों से नहीं जूझना पड़े।
-
बच्चे का देना होगा फिटनेस प्रमाण पत्र
कक्षा छह में प्रवेश पाने वाले बच्चों का फिटनेस प्रमाणपत्र भी देना होगा। हालांकि, यह प्रवेश के बाद भी दिया जा सकता है। उप प्राचार्य के अनुसार, फिटनेस के जरिये बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी का आंकलन हो सकेगा।
Trending Videos