सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   installation of new statues of martyrs begins in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में अमर बलिदानियों की नई प्रतिमाएं लगाने का काम शुरू, सीएम योगी ने दिए हैं सख्त निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में नगर निगम ने अमर बलिदानियों की नई प्रतिमाओं को लगाने का कार्य शुरू करा दिया है। 22 मार्च को हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री ने 24 घंटे में नई प्रतिमाओं को लगाने के निर्देश दिए हैं। 

installation of new statues of martyrs begins in Shahjahanpur
प्रतिमा स्थल पर निर्माण कार्य में जुटे राजमिस्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में काकोरी केस के अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद नगर निगम ने बुधवार को प्रतिमाओं को फिर से स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सुंदरीकरण का काम कर रही फर्म को पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। फर्म के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं नगर निगम के सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया है। 

Trending Videos


टाउन हॉल में नगर निगम कार्यालय के बाहर शहीद प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण के लिए मै. फ्लाई इंफ्राटेक को 40 लाख रुपये में ठेका दिया गया था। 22 मार्च की रात फर्म के कर्मचारियों ने काकोरी केस के अमर बलिदानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठा. रोशन सिंह और स्वतंत्रता सेनानी प्रेमकृष्ण खन्ना की प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर शहर के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश 
रात में मुख्यमंत्री ने डीएम को फोन पर निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री ने डीएम से फर्म से ठेका वापस लेते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही नगर निगम के निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार और सहायक अभियंता मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया था। नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से सदर बाजार थाने में फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बुधवार को सुबह से ही प्रतिमाओं को फिर से स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है।

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित फर्म का ठेका निरस्त कर दिया गया है। अब नगर निगम का निर्माण विभाग कार्य को पूरा करेगा। तीन प्रतिमाएं ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्हें नगर निगम कार्यालय के अंदर रखवा दिया गया था। साथ ही उनके प्लेटफॉर्म को ककरा डंपिंग स्टोर में रखवा दिया था। फिलहाल क्षतिग्रस्त स्थान को ठीक कराकर उसी स्थान पर नई प्रतिमाओं को लगवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed