{"_id":"69c0f59a5d2054ad910adc41","slug":"haryana-women-s-commission-issues-notice-to-bhojpuri-actor-pawan-singh-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने पर राज्य महिला आयोग सख्त, भोजपुरी स्टार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने पर राज्य महिला आयोग सख्त, भोजपुरी स्टार को नोटिस
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। दो अप्रैल को अंजलि व पवन सिंह दोनों को पूछताछ के लिए फरीदाबाद बुलाया गया है।
अंजलि राघव और पवन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की ओर से पवन सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने के मामले की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद में आयोग के कार्यालय में पेश होने को कहा है।
Trending Videos
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। दो अप्रैल को अंजलि व पवन सिंह दोनों को पूछताछ के लिए फरीदाबाद बुलाया गया है। आयोग को दी गई शिकायत में अंजलि राघव की ओर से बताया गया कि ये मामला अगस्त 2025 का है। उस दौरान अंजलि लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि स्टेज पर पवन सिंह ने अंजलि को गलत तरीके से छुआ। इसको लेकर वीडियो भी वायरल हुई थी। अंजलि राघव ने इसे लेकर विरोध भी जताया था और बाद में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था। अब फिर से अंजलि ने मामले को लेकर महिला आयोग को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। शिकायत में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर बिना मर्जी छूने और वीडियो वायरल कराने का आरोप लगाया गया है।