{"_id":"69c02ea3c0ac8e440501ab68","slug":"commercial-cylinder-supply-to-resume-providing-relief-to-150-hotel-and-restaurant-owners-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-168647-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति होगी शुरू, शहर के 150 होटल-रेस्तरां संचालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति होगी शुरू, शहर के 150 होटल-रेस्तरां संचालकों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिराज खान, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष।
- फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते उपजे रसोई गैस संकट के बीच व्यावसायिक सिलिंडरों पर लगी रोक से व्यापारियों को राहत मिलने वाली है। सरकार ने प्रत्येक राज्य को 20 फीसदी अधिक व्यावसायिक सिलिंडर देने का फैसला लिया। इसकी आपूर्ति एक-दो दिन में यहां पहुंचने की संभावना है। इसके बाद व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति का रास्ता साफ हो जाएगा। ऐसे में सिलिंडर की वजह से विभिन्न खाद्य सामग्री पर बढ़े दाम घटने का अनुमान है।
खाड़ी देशों में युद्ध ने रसोई गैस आपूर्ति पर सबसे ज्यादा फर्क डाला है। सिलिंडर के लिए मारामारी मचने पर सरकार ने 12 मार्च को व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी। इसके चलते शहर में संचालित 150 से ज्यादा होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया।
लोगों ने गैस सिलिंडर की जगह भट्ठी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इसके चलते खाने के मेन्यू में परिवर्तन तक करना पड़ा। भट्ठी का प्रयोग होने से खाने की थाली पर करीब 20 फीसदी तक की वृद्धि हो गई है। इसी तरह चाय तक के दाम बढ़ गए। पहले दस रुपये में चाय मिलती थी, जो अब 12 रुपये की हो गई। समोसा आठ रुपये से बढ़कर दस रुपये में पहुंच गया। पकौड़ी दस रुपये की तीन की जगह दो मिलने लगी। दुकानदारों के अनुसार, सिलिंडर नहीं मिलने की वजह से लागत नहीं निकलने पर भाव बढ़ाने पड़े।
अब सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों पर 20 फीसदी आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में व्यापारियों में सिलिंडर मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन का दावा है कि एक या दो दिन में सिलिंडर मिलना शुरू हो जाएगा। उसके बाद दुकानों से भट्ठी हटाकर फिर से सिलिंडर पर कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिल जाएगी, साथ ही फिर से पुराने दामों पर खान-पान की सामग्री मिलना शुरू होगी।
-- -- -- -- -- -- -
जनपद में रसोई गैस उपभोक्ताओं की स्थिति
- 6.50 लाख घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ता
- 40 हजार व्यावसायिक गैस उपभोक्ता
-12 से 13 हजार उपभोक्ताओं को ही घरेलू सिलिंडर वर्तमान में मिल पा रहे हैं।
-- -- -- -- -
लोगों की बातचीत
फोटो- 1
- 60 फीसदी से अधिक होटल-रेस्तरां और ढाबा संचालक भट्ठी पर काम कर रहे हैं। फिर से व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति शुरू होती है तो लोगों का कामधंधा पटरी पर आ जाएगा। महंगाई पर भी लगाम लगेगी। बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार मिलेगा।
- सिराज खान, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष
-- -- -- --
फोटो- 2
- व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति शुरू होने से दिक्कत खत्म हो जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। खाना आसानी से तैयार हो सकेगा। कम लागत में भोजन तैयार हो सकेगा। होटल व्यवसाय में फिर से जान आ जाएगी।
- राजेश खन्ना, होटल मैनेजर
-- -- --
फोटो- 3
- व्यावसायिक सिलिंडर बंद होने से समोसा और पकौड़ी महंगी हो गईं हैं। व्यावसायिक सिलिंडर आसानी से मिलने लगे तो महंगाई फिर से कम हो जाएगी। इससे दुकानदार के साथ उपभोक्ता को भी फायदा होगा।
- हरिशंकर गुप्ता, समोसा-पकौड़ी विक्रेता
-- -- -- -
फोटो- 4
- आजकल के कारीगर भट्ठी पर सही से काम नहीं कर पाते हैं। काम धीमी गति से होता है। इसलिए समोसा और पकौड़ी बनाना बंद कर दी हैं। अगर व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध होगा तो फिर से कार्य शुरू कर सकेंगे।
- अर्जुन यादव, मिठाई विक्रेता।
-- -- -
वर्जन- वर्जन-
- व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति के लेकर शासन से निर्देश आने का इंतजार है। उसके बाद आपूर्ति के आधार पर व्यावसायिक सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos

सिराज खान, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष।- फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद