सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Glenn Philips shows pilot skills video goes viral see

मैदान के बाद आसमान में भी कमाल: ग्लेन फिलिप्स ने पायलट बनकर दिखाया नया हुनर, वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्लेन फिलिप्स ने विमान की सफल लैंडिंग कर अपनी पायलट स्किल्स से सभी को हैरान कर दिया। क्रिकेट के बाद पायलट बनना उनका सपना है और वह इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Glenn Philips shows pilot skills video goes viral see
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : Glenn Philips (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार क्रिकेट नहीं बल्कि अपनी पायलट स्किल्स की वजह से वह सुर्खियों में हैं। फिलिप्स ने ऑकलैंड के आर्डमोर एयरोड्रोम पर एक विमान की सफल लैंडिंग कर सभी को चौंका दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बेहद तकनीकी तरीके से विमान उतारते नजर आए।
Trending Videos

पायलट बने फिलिप्स
फिलिप्स पहले ही अपनी शानदार फील्डिंग, विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वह आसमान में भी कमाल कर सकते हैं। वह इस समय कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हाल ही में फ्लाइंग स्कूल के छात्रों और प्रशिक्षकों से भी मुलाकात की।

View this post on Instagram

A post shared by Glenn Phillips (@glennphillips236)


विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट बनना चाहते हैं फिलिप्स
फिलिप्स ने बताया कि उन्हें उड़ान भरने का बेहद शौक है और अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो पायलट बनना ही उनकी पहली पसंद होती। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद भी वह पायलट के रूप में करियर बनाने पर विचार कर सकते हैं। बहुत जल्द फिलिप्स आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed