{"_id":"69ba7c0e7d6cf670fa0eeb0a","slug":"marco-jansen-will-late-join-punjab-kings-squad-for-ipl-2026-ricky-ponting-allows-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पंजाब किंग्स के स्क्वॉड में देरी से क्यों जुड़ेंगे मार्को यानसेन, कोच पोंटिंग ने दे दी मंजूरी? जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: पंजाब किंग्स के स्क्वॉड में देरी से क्यों जुड़ेंगे मार्को यानसेन, कोच पोंटिंग ने दे दी मंजूरी? जानिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन 26 मार्च को टीम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने मंजूरी दे दी है।
रिकी पोंटिंग-मार्को यानसेन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स ने भी आगामी सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन देरी से जुड़ेंगे। इसके लिए कोच रिकी पोंटिंग ने मंजूरी भी दे दी है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के यानसेन उन खिलाड़ियों के आखिरी समूह में शामिल थे जो टी20 विश्व कप के बाद 'लॉजिस्टिक्स' से जुड़ी दिक्कतों के कारण भारत से देर से रवाना हुए थे।
Trending Videos
क्यों भारत में ही फंसे रह गए थे खिलाड़ी?
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विश्व कप में अपना सफर खत्म होने के बाद एक हफ्ते से अधिक समय तक भारत में ही फंसे रहे थे। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरन सैमी और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर सहित कुछ खिलाड़ियों ने भारत से रवाना होने में हुई देरी पर नाराजगी भी जाहिर की थी। यह देरी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दुबई और अबु धाबी जैसे बड़े हवाई अड्डों पर सीमित उड़ानों की वजह से हुई थी।

कब टीम से जुड़ेंगे यानसेन?
पंजाब किंग्स टीम के अहम सदस्य यानसेन 26 मार्च को टीम के साथ जुड़ेंगे। पोंटिंग और अधिकतर विदेशी खिलाड़ी 21 मार्च को टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई 23 मार्च को काबुल से टीम के साथ जुड़ेंगे। उनका देश इस समय पाकिस्तान के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है।

पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी पंजाब की टीम
पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले ही साल में पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने पिछले सत्र में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। यह 2014 के बाद टीम का पहला फाइनल था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'रिकी अपने खिलाड़ियों का पूरा साथ देते हैं। यह देखते हुए कि मार्को भारत से देर से रवाना हुए थे, वह इस बात को समझते हैं कि उन्हें घर पर कुछ समय बिताने का पूरा मौका मिलना चाहिए।' यानसेन ने पिछले सत्र में 9.20 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे।