फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli Arrives In Bengaluru To Join Royal challengers Bengaluru Camp For IPL 2026
IND 1st Inning
305/2 (79.3 ov)
Devdutt Padikkal 138(195)*
Rishabh Pant 37 (58)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

आईपीएल 2026: विराट कोहली बंगलूरू पहुंचे; क्या आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब दिला पाएंगे?

Wed, 18 Mar 2026 03:18 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 18 Mar 2026 03:18 PM IST
सार

आरसीबी आईपीएल 2026 में चैंपियन के रूप में उतरेगी। टीम का मुख्य लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना होगा। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

विज्ञापन
Virat Kohli Arrives In Bengaluru To Join Royal challengers Bengaluru Camp For IPL 2026
कोहली और रजत - फोटो : BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2026 के लिए टीम से जुड़ गए हैं। कोहली बुधवार सुबह बंगलूरू पहुंचे। टीम मैनेजमेंट, खिलाड़ियों और फैंस को कोहली का बेसब्री से इंतजार था। 
विज्ञापन


बंगलूरू पहुंचने से पहले कोहली लंदन में ही अभ्यास कर रहे थे। कोहली ने अपने अभ्यास की एक तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली थी जिसे आरसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। कोहली के टीम से जुड़ने के बाद अभ्यास सत्र में जोश और तेजी आएगी। 
विज्ञापन


आरसीबी आईपीएल 2026 में चैंपियन के रूप में उतरेगी। टीम का मुख्य लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना होगा। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। आरसीबी को चैंपियन बनाने में विराट कोहली का अहम योगदान रहा था। फ्रेंचाइजी के लिए पारी की शुरुआत करने वाले विराट कोहली ने पिछले सीजन में 15 मैचों में 54.75 की औसत और 144.71 की स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ अर्धशतक निकले थे। कोहली ने 66 चौके और 19 छक्के भी लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी को अगर आईपीएल 2026 में अपने खिताब की रक्षा करनी है, तो इसमें विराट कोहली की भूमिका अहम होने वाली है। टीम प्रबंधन शीर्ष क्रम में एक बार फिर उनसे निरंतर बेहतर और प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।


हालांकि, विराट कोहली आरसीबी के साथ पहले सीजन से जुड़े हुए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता रहती है। लगभग हर साल वह टीम की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहते हैं। कोहली लीग के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनके नाम सर्वाधिक रन और शतक का रिकॉर्ड है। कोहली ने 267 मैचों में आठ शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं। विराट 2013 से 2021 तक आरसीबी के कप्तान भी रहे हैं। कोहली की कप्तानी में आरसीबी 2016 का फाइनल खेली थी, लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं रही थी। 


आरसीबी ने पिछले सीजन अपना पहला खिताब रजत पाटीदार की कप्तानी में जीता था। आईपीएल 2026 में भी पाटीदार की कप्तानी और बल्लेबाजी पर आरसीबी फैंस की नजर रहेगी। आरसीबी और एसआरएच के बीच सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed